फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, होटल से 13 लाख का गांजा जब्त; कार से सप्लाई हो रही स्मैक पकड़ी

Wed, 31 Dec 2025 08:52 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: खगड़िया में नववर्ष पर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान में 27 किलो गांजा व 200 ग्राम स्मैक बरामद कर चार तस्करों को लग्जरी कार समेत गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
खगड़िया पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया में नशे के सौदागरों के खिलाफ नव वर्ष पर पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। इस मामले में एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उनके के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चित्रगुप्तनगर और पसराहा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 27 किलो गांजा और 200 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़े गए सामान की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16.5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एक लग्जरी कार सहित कुल 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 
चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के पटेल चौक स्थित होटल आर्यावर्त में नशे की बड़ी खेप पहुंची है। एएसपी सह सदर डीएसपी 1 मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में टीम में सदर इंस्पेक्टर सुनिल कुमार सिंह, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार,परि पुअनिआनंद राज, परि पुजनि अजीत कुमार, चित्रगुप्तनगर थाना साथ सशस्त्र बल शामिल थे वहीं छापेमारी में 27 किलो गांजा, मोबाइल-1, एटीएम कार्ड-4, आधार-पैन-ग्रीन कार्ड व 300 रुपये नकद बरामद किया है ।गिरफ्तार तस्कर मड़ैया निवासी शिव कुमार है। 

पढ़ें:  2026 में भ्रष्ट अफसरों पर और कसेगा शिकंजा, निगरानी ब्यूरो का बड़ा एलान; क्या है तैयारी?
विज्ञापन


वहीं दूसरी कारवाई पसराहा थाना पुलिस ने एनएच-31 पर बड़ी घेराबंदी कर भागलपुर की ओर से आ रही एक सफेद टाटा हैरियर कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 200 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे। बरामद स्मैक की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर गोगरी का सौरभ कुमार और परबत्ता के रूपक कुमार व परमानंद यादव है।वहीं पसराहा में नाका अभियान भागलपुर से स्मैक लादे तस्करों की गुप्त सूचना मिली थी।
विज्ञापन


बजरंगबली मंदिर के पास से सफेद कार  रोकी तो 200 ग्राम स्मैक व दो मोबाइल और सफेद कार भी बरामद किया गया है  इस अभियान में पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष रिंशु कुमार,सअनि बुल्लु चौधरी व अन्य जवान शामिल थे। वहीं एसपी ने बताया कि  का संदेश मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पकड़े गए सभी तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। पूर्व से ही ये लोग नशीले पदार्थ का कारोबार में लिप्त थे। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। कारवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें