फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एनएच-333 पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर घायल

Fri, 19 Dec 2025 02:22 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई में एनएच-333 पर पंचपहाड़ी लोहा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, फाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले के सोनो-झाझा एनएच-333 पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक दुर्घटना पंचपहाड़ी लोहा मोड़ के पास हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे में खैरा थाना क्षेत्र के कोदवारी गांव निवासी शिक्षक रामकुमार यादव के पुत्र अंकित कुमार (20) और झाझा थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र मनीष कुमार (22) की मौत हो गई। वहीं, अंबा निवासी कपिलदेव यादव का पुत्र दीपक कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दीपक को तत्काल सीएचसी सोनो पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।

तीनों युवक सोनो से लौट रहे थे झाझा की ओर
घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि ट्रक चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक किसी कार्य से सोनो आए थे और देर रात बाइक से झाझा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : भारत निर्वाचन आयोग घिर गया; विपक्ष को जीतन राम मांझी ने कैसे दे दी ताकत?
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम 
घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने एनएच-333 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, चेतावनी संकेतक और नियमित पेट्रोलिंग की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें