फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'तुम मुझे पसंद नहीं, जाओ मर जाओ', पति का था अवैध संबंध, आहत होकर नवविवाहिता ने लगा ली फांसी; मौत

Mon, 01 Sep 2025 07:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका की महज चार माह पूर्व शादी हुई थी। लेकिन पति की बेवफाई और प्रताड़ना के कारण उसने आहत होकर आत्महत्या कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र के महपुर गांव में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जब तक घरवालों को जानकारी हुई तब तक उस महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका की महज चार माह पूर्व शादी हुई थी। लेकिन पति की बेवफाई और प्रताड़ना के कारण उसने आहत होकर आत्महत्या कर लिया। हालांकि घटना के बाद मृतका के परिजनों ने इसकी जानकरी सुसराल पक्ष को दी, लेकिन कोई भी ससुरालजन का सदस्य नहीं पहुंचा। 

पढे़ं:  एमआईटी में रैगिंग का मामला, आरोपी छात्रों के समर्थन में उतरे साथी; निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने क्या बताया
परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी 4 मई 2025  को लौना निवासी से हुई थी। शादी के कुछ महीने दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे, लेकिन जब मृतका को जानकारी हुई की पति का अवैध संबंध सुल्तानगंज की एक महिला के साथ है जो रिश्ते में उसकी मौसी है और उसके चार बच्चे है। इसी मामले को लेकर लगातार मृतका और उसके पति के बीच इस बात को लेकर विरोध होता था। बार-बार पति मृतका से कहता था कि तुम मुझे पसंद नहीं हो, इसलिए तुम मर जाओ। मृतका के परिजनों ने ये भी बताया कि उन्होंने शादी में पांच लाख रुपये दहेज के रूप में दिए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें