Bihar Jamui Chunav Result 2025: भजपा की श्रेयसी सिंह ने दर्ज की जमुई सीट से जीत।
- फोटो : अमर उजाला
जमुई जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विकास बनाम परिवर्तन की लड़ाई में रिकॉर्ड मतदान हुआ। 2020 में एनडीए ने तीन सीटें जीती थीं, और चकाई के विजेता बाद में एनडीए में शामिल हो गए थे। शुरुआती रुझानों में इस बार जमुई में श्रेयसी सिंह आगे हैं, जबकि झाझा और चकाई में मुकाबला कड़ा है। सिकंदरा में राजद की स्थिति कमजोर दिख रही है।
जमुई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने 54,773 मतों से विजय प्राप्त की। लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
जमुई विधानसभा क्षेत्र में शुरुआती दौर से ही श्रेयसी सिंह का पलड़ा भारी प्रतीत हो रहा था जो मतदान के आखिरी समय तक कायम रह गया। हालांकि, जमुई विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के उत्साह को मुस्लिम मतदाताओं के जोश का जवाब मिला, लेकिन यह परिणाम को प्रभावित कर सकेगा, यह कहना सही नहीं होगा। तमाम मुद्दों के बीच जमुई विधानसभा क्षेत्र में जातीय गोलबंदी अहम रही। यहां महागठबंधन के लिए सुकून की बात यह रही कि इसके माय समीकरण में पान समाज का मजबूती से जुड़ाव आईपी गुप्ता को महागठबंधन से जोड़ने के फैसले को सही निर्णय ठहराता दिखा।
दूसरे राउंड में श्रेयसी सिंह को बढ़त
जमुई में 29 दौर में मतगणना पूरी होगी। अभी दो राउंड की काउंटिंग हुई है। इसमें भाजपा की प्रत्याशी श्रेयशी सिंह आगे चल रही हैं। ये 9360 मतों से आगे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद शमशाद आलम कीब 4875 मतों से पीछे चल रहे हैं।
चौथे राउंड में श्रेयसी सिंह आठ हजार वोटों से आगे
चौथे राउंड में भी श्रेयसी सिंह आठ हजार वोटों से आगे हैं। 17974 वोट हैं उनको मिले हैं। वहीं, आरजेडी के आलम 9873 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। मुख्य मुकाबला इन्ही दोनों के बीच है।
बड़ी बढ़त की ओर बढ़ रहीं श्रेयसी
15 वें राउंड में 31236 वोटों से श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। श्रेयसी को 66390 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी के मोहम्मद श्मशाद आलम को 35154 वोट मिले हैं।