लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के 13 और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के आठ सहित कुल 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो गया। हालांकि मुख्य मुकबाला डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी के बीच में था, जहां विजय कुमार सिन्हा ने जीत दर्ज कर ली है।
पांचवा राउंड
पहले राउंड से ही इस सीट पर भाजपा के विजय सिन्हा बढ़त बनाए हुए हैं। पांचवे राउंड में विजय 11 बजकर 40 मिनट तक वो 3500 वोटों से आगे चल रहे हैं। विजय को 16555 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के अमरेष अनीष को 13051 वोट मिले हैं।
बिहार के 38 जिलों में से एक लखीसराय जिला भी है। लखीसराय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। यह सीट सबसे पहले 1977 के चुनावों में लखीसराय नाम से सीट अस्तित्व में आई। मुंगेर लोकसभा में कुल 6 विधानसभा सीटें आती हैं इसमें मुंगेर और जमालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मुंगेर जिले के हैं। सूर्यगढ़ा और लखीसराय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र लखीसराय जिले के हैं। मोकामा और बाढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पटना जिले का हिस्सा हैं।
सीट के बारे में
2010 में एक बार फिर से मुकाबला विजय कुमार सिन्हा और फुलैना सिंह के बीच में हुआ। इस बार विजय कुमार सिन्हा ने अपनी सीट जीत दर्ज की। भाजपा के विजय कुमार सिन्हा ने राजद के फुलैना सिंह को 59,620 वोट से हरा दिया था। भाजपा के विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर से 2015 में भी जीतने में सफल रही। लखीसराय सीट पर यह विजय कुमार सिन्हा की तीसरी जीत थी। इस चुनाव में भाजपा के विजय कुमार सिन्हा ने जदयू के रामानंद मंडल को 6,556 वोट से हरा दिया था। 2017 में जब नीतीश कुमार पाला बदलकर एडीए के साथ आए तो सिन्हा को उस सरकार में श्रम संसाधन मंत्री बनाया गया।
2020 में चौथी बार इस सीट पर विजय कुमार सिन्हा को जीत मिली। भाजपा के टिकट पर उन्होंने कांग्रेस के अमरेश कुमार 10,483 वोट से हरा दिया था। विजय कुमार सिन्हा 25 नवंबर 2020 से 24 अगस्त 2022 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहे। नीतीश के पाला बदलने पर उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा। 2024 में जब नीतीश फिर से एनडीए के साथ आए तो विजय सिन्हा को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।