फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : एक जिले में 22 अस्पताल, 19 और बनेंगे; बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने कहां किया एलान

Tue, 26 Aug 2025 10:04 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जमुई

सार

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सोमवार को जमुई पहुंचे और एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि अब पटना से जमुई की दूरी 7 घंटे से घटकर केवल 3 घंटे में पूरी की जा सकती है।
 
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सोमवार को जमुई पहुंचे, जहां जिला मुख्यालय स्थित श्रीकृष्णा सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पांडेय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। मंगल पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि अब पटना से जमुई की दूरी 7 घंटे के बजाय मात्र 3 घंटे में तय की जा सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए बताया कि जिले में वर्तमान में 22 अस्पताल हैं और जल्द ही 19 नए अस्पताल बनेंगे।
विज्ञापन


डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का जिक्र

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में शुरू की गई मुफ्त अनाज योजना आज भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए नगद मानदेय की व्यवस्था की है, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने हर घर बिजली पहुंचाई और अब डबल इंजन सरकार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया का उपयोग कर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
विज्ञापन


विपक्ष पर साधा निशाना

मंगल पांडेय ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि बदलाव के नाम पर मुफ्त अनाज बंद करने और पेंशन की राशि घटाने जैसी बातें जनता को गुमराह करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि जनता को लालटेन युग में वापस नहीं जाना चाहिए बल्कि विकास की राह पर डबल इंजन सरकार को मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन


सम्मेलन में कई नेता हुए शामिल

सम्मेलन में विधायक श्रेयसी सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, हम जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण मंडल और लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि "बूथ जीता तो चुनाव जीता" का नारा अपनाकर जनता तक पहुंचें और विकास कार्यों की गाथा साझा करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें