फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

Mon, 04 Aug 2025 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: परिजनों ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हफीज को अस्पताल पहुंचने के बाद लगभग आधे घंटे तक बेड पर ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के सफियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़हम गांव में सड़क दुर्घटना में घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पड़हम गांव निवासी 60 वर्षीय शाह मोहम्मद हफीज के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस ने मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने बताया कि शाह मोहम्मद हफीज अपनी पत्नी कोरेसा खातून के साथ गांव की मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। नमाज के बाद दोनों कब्रिस्तान में अगरबत्ती दिखाकर घर लौट रहे थे, तभी सफियाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

हादसे में शाह मोहम्मद हफीज को सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। उनका दाहिना हाथ भी टूट गया और शरीर में कई अन्य गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी भी घायल हुईं, जिनका इलाज गांव के ही एक निजी चिकित्सक से कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हफीज को आनन-फानन में मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढे़ं: 50 साल की महिला ने 18 साल के नवयुवक से शादी रचाई, गुजरात में इश्क, बिहार में विवाह

परिजनों ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हफीज को अस्पताल पहुंचने के बाद लगभग आधे घंटे तक बेड पर ही छोड़ दिया गया। परिजन लगातार इलाज की गुहार लगाते रहे, लेकिन स्वास्थ्यकर्मी पर्ची कटवाने की बात कहकर इलाज शुरू करने से इंकार करते रहे। इस देरी की वजह से अधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उनकी हालत और बिगड़ती चली गई।

परिजनों का कहना है कि यदि समय पर इलाज शुरू हो जाता, तो उन्हें बचाया जा सकता था। इस संबंध में सफियाबाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मुखिया के माध्यम से मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें