Bihar: खगड़िया जिले में 17 मई को एक युवक की हत्या उसी के दोस्तों ने कर दी। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि हत्या से पहले सभी ने स्मैक का सेवन किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत संसारपुर रिटायरड बांध के पास 17 मई को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान पूर्वी हरदासचक निवासी कैलाश साह के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई थी। उसके गले में बेल्ट बंधा हुआ था, जिससे स्पष्ट था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मामले में मृतक की मां ने पुलिस को दिए बयान में तीन लोगों को नामजद किया था। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी और हत्या की वजह
नशा करने के बाद की गई हत्या
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन तीनों आरोपियों ने मृतक रोहित कुमार को फोन कर घर से बुलाया था। सभी ने एक साथ बैठकर स्मैक का सेवन किया। इसी दौरान किसी लेन-देन को लेकर मृतक और आरोपी रोहित कुमार के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों ने मिलकर रोहित की पिटाई की और फिर उसी के बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की नीयत से संसारपुर रिटायरड बांध के पास फेंक दिया। हालांकि, कुछ ही घंटों में पुलिस को शव बरामद हो गया और जांच शुरू कर दी गई।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास