फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: जमुई में गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई के बाद गला रेतकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 03:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar News: बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। गुस्से में शुभम ने सरिता को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित गांधी आश्रम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार को पति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

मृतका की पहचान 25 वर्षीय सरिता देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति शुभम कुमार के साथ गांधी आश्रम में रहती थीं। दंपति का एक वर्ष का बेटा भी है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022 में सरिता की शादी शुभम से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चलता रहा और शुभम अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था।

बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। गुस्से में शुभम ने सरिता को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को सीने में मारी गोली; घायल पटना रेफर

सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना प्रभारी दीनानाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ भी की।

गुरुवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी शुभम को सोनो थाना क्षेत्र के महेश्वरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, विस्तृत कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद होगा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में गहरा आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें