फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: जमुई में घरेलू विवाद के बाद पति ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, एक साल के बेटे को लेकर फरार

Mon, 18 Aug 2025 07:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar: परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बबीता को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गोटाजोर गांव में सोमवार को घरेलू विवाद के बाद एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति संदीप कुमार तांती ने सास और ससुर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी पति एक साल के बेटे को लेकर फरार हो गया।

मृतका की पहचान गोटाजोर निवासी 22 वर्षीय बबीता देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी डेढ़ साल पहले संदीप कुमार तांती से हुई थी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी। मायके वाले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर अंदर गए। कमरे में पलंग पर कपड़े से ढका हुआ बबीता का शव पड़ा मिला। जब पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसके गले पर फंदे का गहरा निशान पाया गया। 

विज्ञापन


पढ़ें: ईवीएम-वीवीपैट की ट्रेनिंग अब आपके द्वार, खगड़िया में शुरू हुआ खास जागरूकता अभियान

परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बबीता को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में विवाहिता की हत्या की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पति और सास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें