Bihar Road Accident : सड़क हादसे में घर का चिराग बुझ गया है। बेगूसराय में हुए इस सड़क हादसे से पूरे ध्यानचक्की गांव में मातम पसर गया है। पूर्व में इसी तरह की घटना में दो भाइयों की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है।
Bihar Road Accident : बिहारके बेगूसराय में हुए सड़क हादसे में बाइक सवाल एक किशोर की जान चली गई। वहीं, उसका दूसरा दोस्त गंभीररूप से जख्मी हो गया है, जिसका पटना में इलाज जारी है। घटना बीती रात बखरी थाना क्षेत्र के डरहा के समीप की है। घटना में मृतक किशोर इकलौता था अपने घर का। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दुर्घटना में शामिल किशोर की पहचान ध्यानचक्की निवासी रामबिलास साव का (17) पुत्र बजरंगी साव की हुई है।
विज्ञापन
वहीं, ध्यानचक्की निवासी परमानंद गोस्वामी का पुत्र रामा कुमार गंभीर रूप से जख्मी है। बताया जा रहा है कि बखरी से बगरस के बीच डरहा गांव स्थित हनुमान मंदिर के निकट एक बाइक पर सवार दो युवक दुर्घटना का शिकार हए थे। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है।
मृतक बजरंगी साव के दो बड़े भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। ग्रामीण रामनाथ सहनी, राजेश गोस्वामी बताते हैं कि रामविलास साहू के तीन पुत्र और तीन पुत्री थे। ज्येष्ठ पुत्र दुल्चन्द और दिलचन्द साव की मृत्यु पहले ही बीमारी की वजह से हो गई थी। जबकि मृतक बजरंगी अपनी बहन द्रौपदी कुमारी के साथ जुड़वां भाई था, वह दो भाई का हुए आकस्मिक निधन के बाद बजरंगी अपने पिता का इकलौता पुत्र बचा था। मृतक का पिता रामविलास साव काफी गरीब आदमी है। एकमात्र पुत्र परिवार का सहारा था। बजरंगी के मौत की खबर सुनकर पूरा गांव सन्न रह गया, मृतक के परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल रहा है।