फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: कांवड़ियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 40 लोग घायल; घटनास्थल मची अफरातफरी

Wed, 23 Jul 2025 11:13 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बस को ओवरटेक किया। अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के शेखपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार सुबह कांवड़ियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में लगभग 40 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस सुल्तानगंज से राजगीर जा रही थी। इसी दौरान कुसुंबा थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक ताड़ के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के राजेश चौबे, अंशु कुमार, मुकुल कुमार, रानी कुमारी, सुभाष साह समेत अन्य 40 लोगों के रूप में की गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: नाबालिग के साथ चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने कहा- प्रेम प्रसंग का है मामला

हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बस को ओवरटेक किया। अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पेड़ से टकरा गई।

प्रशासन की कार्रवाई:ॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी सदाशिव शाह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है और जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस की टीम मौजूद है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें