फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, एनएच-31 पर कंटेनर की टक्कर से मां-बेटे की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Thu, 13 Nov 2025 10:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले के बीहट चांदनी चौक के पास एनएच-31 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पार्सल कंटेनर गाड़ी ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना बीहट चांदनी चौक के पास एनएच-31 पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार पार्सल कंटेनर गाड़ी ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बरौनी-दो वार्ड नंबर 10 निवासी अरुण यादव की पत्नी और पुत्र के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से घर से निकले थे और रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर और बाइक को जब्त कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : चुनाव आयोग ने तय किए मतगणना केंद्र, जानिए आपके क्षेत्र में कहां होगी मतों की गिनती
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच 31 पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग इस पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सड़क सुरक्षा समिति द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित है, जबकि सड़क पर सुरक्षा के नियम-कानून फाइलों में दफन हैं।
विज्ञापन

लगातार हो रहे हादसों से लोगों में गुस्सा और डर दोनों है। बेगूसराय जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जनहानि की घटनाएं आम हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें