फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News बिहार में अपने ही घर में बंकर बनाकर छिपा था शख्स, जानिए पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 07:48 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सरकारी अनाज की कालाबाजारी और 37 लाख 50 हजार रुपये से अधिक के गबन के फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गबन के एक फरार आरोपी ने अपने ही घर में बंकरनुमा तहखाना बनाकर खुद को छिपा रखा था। तेघड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी अनाज की कालाबाजारी और 37 लाख 50 हजार रुपये से अधिक के गबन के आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र निवासी नटवरलाल त्रिपुरारी सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपने घर में बने शौचालय की टंकीनुमा संरचना के अंदर लगभग 20 फीट गहरे तहखाने में काफी समय से छिपकर रह रहा था। हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर तेघड़ा पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

वैशाली जिले के व्यक्ति ने दर्ज कराया था मामला

इस संबंध में तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वैशाली जिले के देसरी गाजीपुर निवासी शिशिर कुमार, जो वर्तमान में तेघड़ा के आपूर्ति निरीक्षक हैं, के आवेदन के आधार पर त्रिपुरारी कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान यह आरोप सही पाया गया कि आरोपी ने 128.97 क्विंटल सरकारी गेहूं और चावल की धोखाधड़ी करते हुए कालाबाजारी की और सरकारी अनाज का गबन किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि तेघड़ा थाना कांड संख्या 256/24 के तहत आरोपी पर 37 लाख 50 हजार रुपये के गबन का आरोप है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद तेघड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार एवं अन्य पुलिस बल के सहयोग से आरोपी के आवास पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान आरोपी अपने घर में बने शौचालय की टंकीनुमा करीब 20 फीट गहरे तहखाने में छिपा हुआ मिला, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा है कि आरोपी कई लोगों की बड़ी रकम का गबन कर फरार चल रहा था। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बेगूसराय जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें