फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने कांवड़ियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत और सात घायल

Thu, 06 Aug 2026 04:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर गुरुवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों से भरे सीएनजी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और एक कांवड़िया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो श्रद्धालुओं की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों से भरे सीएनजी ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल श्रद्धालुओं का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा ढाला के समीप हुई।

पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की अहले सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों से भरे सीएनजी ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

इस दुर्घटना में ऑटो चालक और एक कांवड़िया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

दो लोगों की मौत, सात श्रद्धालु घायल

मृतकों की पहचान वैशाली जिले के जंदाहा निवासी राम पुकार साहनी के पुत्र अनिल साहनी तथा बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी मोहम्मद अहमद के पुत्र मोहम्मद इम्तियाज उर्फ कारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- स्मैक तस्कर से संपर्क पड़ा भारी! सहरसा की महिला SI खुशबू कुमारी निलंबित, DIG का बड़ा एक्शन

सुल्तानगंज जल भरने जा रहे थे कांवड़िए

घायल कांवड़ियों ने बताया कि वे बरौनी से सीएनजी ऑटो पर सवार होकर बाबा अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज में जल भरने जा रहे थे। ऑटो में चालक और खलासी समेत कुल नौ लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही ऑटो सनहा ढाला के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और उसमें सवार श्रद्धालु सड़क पर गिर पड़े।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृत चालक मोहम्मद इम्तियाज के भाई मोहम्मद वसीम ने बताया कि उन्हें सुबह सात से आठ बजे के बीच हादसे की सूचना मिली। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनके भाई का शव वहां पड़ा था। उन्होंने बताया कि इम्तियाज किराये पर ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के समय वह यात्रियों को सुल्तानगंज लेकर जा रहा था। इस हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें