निरीक्षण के दौरान एडीजी पारस नाथ ने निर्देश दिए कि दो महीने के अंदर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-साक्ष्य ऐप के बारे में प्रशिक्षित करें। जिससे डिजिटलाइजेशन से संबंधित सभी जानकारियां कर्मचारियों को प्राप्त हों और वे इस ऐप पर सभी दस्तावेज को सुरक्षित कर सकें।
अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी पारस नाथ गुरुवार की देर रात मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना पहुंचे। यहां उन्होंने थाना के विभिन्न कार्यालय जैसे सरिस्ता, थानाध्यक्ष कार्यालय, कंप्यूटर रूम, हाजत आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान ई-साक्ष्य ऐप पर कर्मिचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य और इससे संबंधित प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
एडीजी ने बताया कि उन्हें मुंगेर का प्रभार दिया गया है। वे इससे पहले भी मुंगेर आ चुके हैं। इस बार भी वे नियमित निरीक्षण पर यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि वे थाना की कार्यप्रणाली तथा वर्तमान स्थिति से अवगत होने के उद्देश्य से पहुंचे हैं। उन्होंने थाना के बाहरी हिस्से का जायजा लिया। साथ ही विभिन्न कार्यालय और पंजियों का भी अवलोकन किया। पारस नाथ ने बताया कि अब बिहार पुलिस पेपरलेस होने जा रही है। अब सभी कागजात ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड किए जाएंगे। इससे घटना और घटनाक्रम से संबंधित वीडियो, ऑडियो, तस्वीरें व सबूतों आदि को सुरक्षित रखा जाएगा। सभी प्रकार का कार्य इसी माध्यम से किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान एडीजी पारस नाथ ने कर्मियों से ई-साक्ष्य पोर्टल और कंप्यूटर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो महीने के अंदर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-साक्ष्य ऐप के बारे में प्रशिक्षित करें। जिससे डिजिटलाइजेशन से संबंधित सभी जानकारियां कर्मचारियों को प्राप्त हों और वे इस ऐप पर सभी दस्तावेज को सुरक्षित कर सकें। इससे अपराधियों को जल्द से जल्द दिलाई जा सकेगी। इस दौरान मौके पर डीआईजी राकेश कुमार, एसपी सैयद इमरान मसूद, एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद, थानाध्यक्ष रूबिकांत कच्छप आदि मौजूद थे।