भूसा घर में लगी आग की चपेट में आया युवक
- फोटो : अमर उजाला
खगड़िया जिले के मानसी थाना अंतर्गत राजाजान गांव में आग की लपटों में झुलस कर एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जबकि इस घटना में एक पालतू जानवर की भी मौत हुई है। मृतक युवक की पहचान राजा जान निवासी पांचो यादव के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि किसी ने बीड़ी पीकर उसे भूसा घर के पास फेंक दिया था। जिससे धीरे-धीरे आग आसपास के कई भूसा घर में फैल गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मानसी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा है।
किसान स्टॉक कर रहे थे भूसा
बताया गया कि राजाजान रिटायर बांध के पास किसान मवेशी के लिए भूसा का स्टॉक कर रहे थे। जिसमें सोमवार दोपहर आग लग गई। बताया गया कि आधा दर्जन करीब भूसा घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। मृतक के बारे में कहा जा रहा है कि मृतक युवक आग की लपटों के बीच घिर गया जो अपने आप को बचा नहीं पाया।