फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार न्यूज: दो साल का प्यार, कोर्ट मैरिज का प्लान... रास्ते में ग्रामीणों ने रोककर मंदिर में करा दी शादी

Tue, 22 Sep 2026 09:20 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड स्थित बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पछियारी टोल में कोर्ट मैरिज के लिए घर से निकले एक प्रेमी युगल को स्थानीय लोगों ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों को बाबा पाण्डेश्वर धाम स्थित मंदिर ले जाया गया, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं।
विज्ञापन
बेगूसराय मंदिर में शादी करते प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोदावंदपुर प्रखंड की बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पछियारी टोल स्थित बाबा पाण्डेश्वर धाम सोमवार को एक अनोखे घटनाक्रम का गवाह बना। कोर्ट मैरिज के लिए घर से निकले एक प्रेमी युगल को स्थानीय लोगों ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों को मंदिर ले जाया गया, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा होती रही। युवती की पहचान से जुड़ी निजी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

मोबाइल फोन से हुई पहचान, दो साल में प्रेम संबंध का दावा

प्रेमी युगल के अनुसार, दोनों की पहचान करीब दो साल पहले मोबाइल फोन के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। दोनों का दावा है कि वे पहले ही एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर चुके थे।

कोर्ट मैरिज के लिए निकले थे, रास्ते में रोक लिया

दोनों ने बताया कि वे आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। इसी उद्देश्य से वे अपने-अपने घर से निकलकर नरहन की ओर जा रहे थे। बूढ़ी गंडक नदी के तटबंध वाले रास्ते से गुजरते समय बरियारपुर पश्चिमी गांव के पास कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन

जोड़े के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने दोनों को संदिग्ध स्थिति में देखकर रोक लिया और बाद में स्थानीय शिव मंदिर ले गए। इसके बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी की रस्में पूरी कराई गईं।

परिवार की नाराजगी के बावजूद साथ रहने का फैसला

प्रेमी युगल का कहना है कि उनकी शादी से दोनों के परिवार के लोग खुश नहीं हैं। इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ने और आगे भी साथ रहने का फैसला किया है। मंदिर में शादी की रस्में पूरी होने के बाद दोनों ने बाबा पाण्डेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें