फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का घर उजाड़ मां ने की दामाद से शादी

Fri, 15 Feb 2013 08:25 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते है प्यार अंधा होता है। जब प्यार होता है तो कुछ नजर नहीं आता। ऐसी कहावतें तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन बिहार के समस्तीपुर जिले के इसे सामने घटते हुए देखा गया। जहां 8 बच्चों की एक अधेड़ मां ने अपनी बेटी का घर उजाड़ कर अपने ही दामाद से शादी रचाकर रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर दिया। हालांकि बाद में जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने जहर खाकर खुदकुशी करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर निवासी अशोक कुमार यादव की शादी दो साल पहले बेगूसराय के डुमरी गांव निवासी गंगो देवी की पहली बेटी के साथ हुई थी। शादी के बाद दामाद, पुत्री और सास खगड़िया शहर के एक होटल में मिठाई बनाने का काम करने लगे। इस बीच एक ही कमरे में सास और दामाद के रहने के कारण उनके बीच घनिष्ठता बढ़ती गई। दोनों का प्यार जिस्मानी रिश्ते में बदल गया और अंततः इतना परवान चढ़ा कि उन्होंने शादी ही रचा ली। इसके लिए सास ने अपनी बेटी को भी घर से भगा दिया।

बाद में गांव के लोगों को इस पूरे मामले की जानकारी मिली, तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत में भी दोनों ने अलग होने से इनकार करते हुए एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई। इसके बावजूद पंचायत सामाजिक मान्यताओं का हवाला देते हुए दोनों पर अलग होने का दबाव बनाती रही। जब दोनों नहीं माने तो महिला के बड़े बेटे को बुलाने का फैसला किया गया। इसकी खबर मिलने पर महिला ने जहर खा लिया। बेहोशी की हालत में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें