भागलपुर में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना नवगछिया अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास की है। मृतकों की पहचान पूर्णिया जिला के मयखंडन निवासी पिता स्व. उचित साह के पुत्र निवास साह और उसकी मां गीता देवी (65) के रूप में की गई है।