फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बाढ़: 16 जिलों में 81.79 लाख से अधिक लोग प्रभावित, अब तक 27 की मौत

Fri, 21 Aug 2020 04:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बिहार में बाढ़ से अब तक 16 जिलों में 81.79 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं बृहस्पतिवार को मरने वालों का संख्या 27 तक पहुंच गई। यह जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग ने एक बुलेटिन जारी करते हुए दी।

विज्ञापन


विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि खगड़िया जिले के दो लोगों की मौत हुई है। लगभग 11.59 हजार से अधिक की आबादी बृहस्पतिवार को बाढ़ की चपेट में आ गई।


विभाग के अनुसार इन जिलों के 130 प्रखंडों की 1,317 पंचायतों में बुधवार शाम तक 81,67,671 आबादी और बृहस्पतिवार तक 81,79,257 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। इन 27 मौतों में से, दरभंगा जिले में 11, मुजफ्फरपुर में छह, पश्चिम चंपारण में चार और सारण, सीवान और खगड़िया में दो-दो लोग मारे गए।

आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव एम रामचंद्रुडू ने बताया कि कुल छह राहत केंद्रों में से पांच केंद्र समस्तीपुर में और एक खगड़िया में चल रहा है। कुल 5,186 लोग राहत केंद्रों में रह रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 26 टीमों ने अब तक लगभग 5.50 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। रामचंद्रुडू ने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक राज्य के 9,26,077 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में 555.60 करोड़ रुपये भेज दिए हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक प्रभावित परिवार के बैंक खाते में 6,000 रुपये डाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राहत देने का काम चल रहा है और शेष परिवारों को बहुत जल्द राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें