तेजस्वी के सामने मोदी के नारे लगाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर के चेचर में जलापूर्ति योजना का शुभारंभ करने पहुंचे। लेकिन तेजस्वी यादव जैसे ही जलापूर्ति योजना का शुभारंभ करके रामदौली खेल मैदान के सभा स्थल की ओर निकले, लोगों ने तेजस्वी यादव के सामने ही मोदी ... मोदी ... और जय श्रीराम .. बाबा बागेश्वर के नारे लगाने लगे। लोगों ने तेजस्वी यादव के काफिले में घुसकर जय श्रीराम जय श्रीराम और मोदी मोदी और बीजेपी जिंदाबाद के खूब नारे लगाए। मामला वैशाली जिले के बिदुपुर का है।
बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना का किया उद्घाटन
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बिदुपुर में 169 करोड़ रुपये की लागत से बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया।
इस योजना के तहत बिदुपुर, देसरी और हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र के तीस हजार से अधिक घरों में नल का जल पहुंचने लगा। इसके अलावे आर्सेनिक प्रभावित 28 पंचायतों के 159 वार्डो में शुद्ध गंगा जल भी पहुंचाया जाने लगा है। वहीं डिप्टी सीएम ने इसके अलावे भी कई योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर पीएचईडी मंत्री ललित यादव सहित कई विधायक और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।