फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में मॉब लिंचिंग: भैंस चोर को पांच घंटे तक लाठी-डंडों से पीटा, मौत

Thu, 17 Dec 2020 05:10 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बिहार की राजधानी पटना में मॉब लिंचिंग का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लोगों ने एक युवक को भैंस की चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उसे करीब पांच घंटे तक लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, सात लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

भैंस चुराने गया था आलमगीर

जानकारी के मुताबिक, पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन के पास अपने परिवार के साथ रहने वाला आलमगीर पेशेवर चोर था। मंगलवार देर रात वह फुलवारीशरीफ थाना एरिया में चोरी करने गया था। उस दौरान उसने एक भैंस चोरी कर ली, लेकिन आसपास लोगों के जागने के चलते वह भैंस छोड़कर भागने लगा। हालांकि, वह लोगों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद जिसके हाथ जो हाथ लगा, उससे आलमगीर को पीटा गया। करीब पांच घंटे तक लोग उस पर अपना गुस्सा निकालते रहे, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। 

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आलमगीर की हालत बेहद खराब हो चुकी थी। उसे बुधवार सुबह पीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मां ने दर्ज कराई एफआईआर

पुलिस के मुताबिक, बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद आलमगीर की मां नूरजहां समेत कई परिजन मौके पर पहुंचे। नूरजहां के बयान पर आलमगीर की हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने श्रीकांत राय, अशरफी राय, संचित राय, बादल कुमार, साधू राय, कन्हाई राय और रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें