फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति के मुद्दे पर बिहार विधानसभा में उछली कुर्सीयां

Wed, 18 Mar 2015 04:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद में जदयू अध्यक्ष शरद यादव द्वारा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा के एक सदस्य ने जहां कुर्सी उछाल दी, तो दूसरे ने मेज पटक डाली। भोजनवाकाश के बाद विभागीय बजट पर चर्चा के दौरान राजद के विधायक अख्तरुल इमान शाहीन ने केन्द्रीय मंत्री पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन


इससे विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव समेत भाजपा सदस्य एकदम उखड़ गए। हंगामे की खबर जैसे ही विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को हुई, वह सदन में आए और मामला शांत करने की कोशिश की। सत्ता पक्ष के एक सदस्य ने नेता प्रतिपक्ष पर आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें