फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: विधायक ने राज्यपाल से पूछी नियुक्ति की कीमत

Mon, 18 Feb 2013 08:09 PM IST
पटना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानमंडल के संयुक्त सत्र में अभिभाषण के दौरान राज्यपाल देवानंद कुंवर के सामने उस समय असमंजस की स्थिति पैदा हो गई जब कांग्रेस की विधायक ज्योति ने आगे आकर उनसे सवाल किया कि वाइस चांसलर की नियुक्ति के लिए क्या कीमत चल रही है।
विज्ञापन


राज्यपाल पहले तो इस आरोप की उपेक्षा करते रहे पर बार बार पूछे जाने पर झल्लाते हुए कहा कि पूरे सदन में सिर्फ आप ही विध्वंसक तत्व हैं। कृपया सीट पर बैठ जाइए और बाकी सदस्यों को भाषण सुनने दीजिए। लेकिन ज्योति काफी देर तक इस मुद्दे को लेकर सवाल करने के बाद अपनी सीट पर गईं।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होने के नाते राज्यपाल ने हाल ही में आठ कुलपतियों की नियुक्ति की है। इनमें से छह ऐसे लोग हैं जिनकी नियुक्ति पटना हाईकोर्ट रद्द कर चुका था क्योंकि नियमानुसार राज्य सरकार से सलाह नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें