फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश को झटका: नाखुश महिला मंत्री का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की नीतीश कुमार सरकार को धक्का लगा है। नीतीश की समाज कल्याण मंत्री परवीन अमानुल्लाह ने मौजूदा व्यवस्था से नाखुश होकर मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने की कोई खास वजह नहीं बताई है और कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रियों से कोई शिकायत नहीं है।
Trending Videos

नीतीश को हो सकता है सियासी नुकसान

माना जा रहा है कि विरोधियों खासकर राजद के निशाने पर रहे नीतीश को मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली परवीन के इस्तीफे से सियासी नुकसान हो सकता है।

परवीन ने कहा कि उन्हें मौजूदा व्यवस्था में काम करने में काफी मुश्किलें हो रही हैं। जल्द ही वह जदयू की सदस्यता छोड़ने का भी ऐलान करेंगी। उन्होंने कहा कि अपने समाज कार्य की तरफ जल्द ही लौटेंगी, जो उनका अरसे से शौक रहा है।
विज्ञापन

जदयू को बताया डूबता जहाज

परवीन ने जदयू को डूबता जहाज करार देते हुए उसे शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि वह बतौर विधायक भी इस्तीफा देंगी। परवीन वरिष्ठ नौकरशाह अफजल अमानुल्लाह की पत्नी हैं, जो इस समय केंद्र सरकार में कार्यरत हैं।

परवीन पूर्व राजनयिक और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के चर्चित नेता सैयद शहाबुद्दीन की बेटी हैं। उन्होंने 2010 में बेगुसराय जिले की साहेबपुर कलाम विधानसभा सीट से चुनाव जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें