फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छपरा में ट्रक जांच के दौरान खनन पदाधिकारी की टीम पर हुआ हमला, खनन पदाधिकारी और ड्राइवर घायल

Mon, 23 Jan 2023 09:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

छपरा में बालू माफियाओं ने खनन पदाधिकारी और उनकी टीम पर हमला कर दिया जिसमें खनन पदाधिकारी संतोष कुमार और उनके चालक घायल हो गए। यह घटना गौरा ओपी थाना क्षेत्र के छपरा मसरख में हुई है। गौरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
Bihar: छपरा में ट्रक जांच के दौरान खनन पदाधिकारी के टीम पर हुआ हमला, खनन पदाधिकारी और ड्राइवर घायल - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा में बालू माफियाओं ने खनन पदाधिकारी और उनकी टीम पर हमला कर दिया जिसमें खनन पदाधिकारी संतोष कुमार और उनके चालक घायल हो गए। यह घटना गौरा ओपी थाना क्षेत्र के छपरा मसरख में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित खनन पदाधिकारी ने बताया कि छपरा मसरख के पास खनन पदाधिकारी संतोष कुमार वे अवैध खनन और ओवरलोडेड बालू के ट्रकों की धरपकड़ कर रहे थे। तभी लगभग दर्जन भर बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने इनके वाहन में भी तोड़फोड़ किए। संतोष कुमार ने कहा कि अचानक कुछ लोग  गाड़ी से उतरे और इन पर हमला कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वे लोग मारपीट करने लगे जिसमें संतोष कुमार घायल हो गए। बदमाश मार पीट कर तुरंत वहां से फरार हो गए। बदमाशों के वहां से जाते ही संतोष कुमार ने फोन कर घटना की जानकारी अपने कार्यालय में दी। फिर घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। स्थानीय लोगों के पहल पर खनन पदाधिकारी संतोष कुमार सदर अस्पताल पहुंचे जहाँ उनका इलाज कराया गया। इलाज के बाद गौरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें