फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में खनन माफिया ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा 

Mon, 21 Dec 2020 05:11 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
बिहार पुलिस- सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार में एक बार फिर लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ाते हुए खनन माफिया ने बीच सड़क पर वर्दी वालों की जमकर पिटाई की। रविवार को पटना के दीदारगंज टोल प्लाजा पर बालू माफिया बालू से लदी गाड़ियों को बगैर टोल दिए पास कराना चाहते थे। इसी को लेकर विवाद हुआ। जिससे बालू माफिया के साथ आए लोगों ने पुलिस के एक जवान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस हमले में पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया है। हालांकि उनकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बालू माफियाओं की पहचान में जुटी है। वहीं दूसरी घटना आरा में रविवार की सुबह टहलने निकले किसान की बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी। वारदात शहर से सटे आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर-जमीरा रोड में पैक्स गोदाम के पास घटी है। मृतक की पहचान जमीरा वार्ड नंबर-6 निवासी बुटाई लाल यादव के रूप में की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें