फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेत देखने गए बुजुर्ग पर गिरा ठनका, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 05 May 2025 12:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया गांव में रविवार शाम एक बुजुर्ग खेत देखने गए थे। उसी समय आकाशीय बिजली (ठनका) गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शोकाकुल परिवार जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया गांव में रविवार देर शाम एक बुजुर्ग खेत देखने गए थे, तभी आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के राम उदगार चौरसिया, उम्र 60 साल, के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने दी जानकारी  

घटना के बारे में परिवार वालों ने बताया कि राम उदगार चौरसिया रविवार की शाम खेत देखने गए थे। उसी समय बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (ठनका) गिरी, जिसकी चपेट में वे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जब बारिश थमी तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की। वे खेत की ओर गए तो राम उदगार चौरसिया उन्हें मृत हालत में मिले। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाद में परिजनों ने इसकी जानकारी विभूतिपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने जारी किया बयान

विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि बुजुर्ग की मौत आकाशीय बिजली (ठनका) की चपेट में आने से हुई है। परिवार वालों की सूचना पर शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना को लेकर एक यूडी (अस्वाभाविक मौत) केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें