फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद की ‘देश बचाओ, भाजपा भगाओ’ महारैली आज, लालू के घर के बाहर इकठ्ठे हुए लोग

Sun, 27 Aug 2017 12:10 AM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
RJD
विज्ञापन
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव देश को बीजेपी मुक्त बनाने के लिए रविवार को महारैली निकालेंगे। इस महारैली में हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में लोग उनके पटना आवास पर रात इकठ्ठे हो चुके हैं। 
विज्ञापन


पटना एक बार फिर रैली के रंग में रंगा नजर आने लगा है। रविवार को पटना के गांधी मैदान में राजद की ‘देश बचाओ, भाजपा भगाओ’ महारैली होनी है।

राजनीतिक रैलियों से अपनी ताकत का एहसास कराने वाले लालू प्रसाद की इस रैली में कई विपक्षी दलों के नेता भी नजर आएंगे। वैसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बसपा प्रमुख मायावती और समाजवादी नेता मुलायम नजर नहीं आएंगे, लेकिन उनके प्रतिनिधि मंच पर दिखेंगे।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार शाम ही पटना पहुंच चुकी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव गुलामनबी आजाद, सीपी जोशी, नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, झामुमो के हेमंत सोरेन, झाविपा के बाबू लाल मरांडी, वामदल से सुधाकर रेड्डी और डी राजा के अलावा जदयू के बागी नेता शरद यादव के भी आज मंच पर दिखने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विपक्ष को एक मंच पर लाने के लिए पहली बार राजद की किसी रैली में दो मंचों का निर्माण किया गया है। मुख्य मंच पर तमाम दलों के प्रमुख नेता रहेंगे, जबकि बगल के दूसरे मंच पर राजद के सांसद और विधायक दिखेंगे।

शनिवार देर रात तक इन मंचों को अंतिम रूप दिया जा रहा था।  रैली में कितने लोग आएंगे यह तो रविवार को ही पता चलेगा, लेकिन इसमें शामिल होने राजद समर्थकों का दल शनिवार सुबह से ही पटना पहुंचने लगा है।

राबड़ी आवास समेत कई विधायकों के आवास पर इनके लिए रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। पूरे शहर में तोरणद्वार और बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। गांधी मैदान में 30 एलईडी टीवी लगाए गए हैं।
जानकारों का कहना है कि लालू इस रैली के माध्यम से जमीन खो चुके नेताओं के बीच अपने बेटे तेजस्वी को बड़े चेहरे के रूप में स्वीकार्यता दिलाना चाहते हैं।

इस रैली के माध्यम से तेजस्वी भी अपनी ताकत आंकना चाहते हैं। बिहार में सत्ता गवाने के बाद हो रही इस रैली में राजद के समर्थकों के तेवर सरकार के खिलाफ बेहद गर्म हैं। इसके लिए प्रशासन भी अतिरिक्त सावधानी बरत रही है। करीब डेढ हजार सुरक्षाकर्मी को गांधी मैदान में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें