फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शॉट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर डेढ़ वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत

Wed, 18 Nov 2020 03:11 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मधुबनी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी जिले में पथराही गांव में मंगलवार की रात बिजली के शॉट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। लौकहां थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बुधवार को बताया कि मृतकों में रामबती देवी (45), उनकी बहु रीना देवी (25) और उनकी डेढ़ वर्षीय पोती चंदू कुमारी शामिल हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब वे अपने घर के भीतर सो रहे थे। धनंजय ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें