फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: बिहार पुलिस ने गड़बड़ी करने वाले 21 जमाखोरों को पकड़ा, किस जिले से सबसे ज्यादा सिलिंडर जब्त?

Wed, 18 Mar 2026 06:17 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अररिया के फारबिसगंज थाना में दर्ज मामले में सबसे ज्यादा 261 एलपीजी गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद सहरसा जिले नगर थाना में दर्ज एफआईआर की गई है, जिसमें 112 सिलिंडर जब्त किए गए और 1 को अभियुक्त बनाया गया है।  
विज्ञापन
सां
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में गैस सिलिंडर की कृत्रिम किल्लत दिखाकर कई स्थानों पर कुछ जमाखोर इसका फायदा उठाने की फिराक में लगे हैं। इसको देखते हुए बिहार पुलिस की अलग अलग टीम ने सभी जिलों में व्यापक अभियान चलाकर ऐसे जमाखोरों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई है। डीजीपी विनय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों को जांच के समुचित आदेश दिए थे। इसके बाद सभी जिलों में इसे लेकर जांच, छापेमारी और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर भी इस मामले की लगातार निगरानी की जा रही है रही है। 
विज्ञापन

       
419 एलपीजी सिलिंडर जब्त
विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान एलपीजी के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ के तहत चलाए गए व्यापक अभियान में दर्जनभर जिलों में 14 एफआईआर दर्ज करते हुए 419 एलपीजी सिलिंडर जब्त किए गए हैं। इस दौरान कालाबाजारी में शामिल 21 व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार, विभिन्न जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए गए हैं।

Bihar: नीतीश ने सीएम पद पर खेल दिया दांव? पिछली बार नहीं मानी थी भाजपा ने बात; किस नाम को लेकर क्या चल रहा?

जानिए कहां कितनी गिरफ्तारी
शिवहर जिला के शिवहर थाना क्षेत्र में छह सिलिंडर जब्त किए गए हैं और 2 की गिरफ्तारी हुई है। मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान थाना में एक एलपीजी के साथ एक आरोपी, बेगूसराय के लाखो थाना में 11 एलपीजी के साथ एक आरोपी, सारण के हरिहरनाथ दो एफआईआर दर्ज की गई (एक में 3 सिलिंडर के साथ एक आरोपी एवं दूसरे में एक सिलिंडर के साथ एक आरोपी), सारण के ही नगर थाना में तीन सिलिंडर के साथ दो आरोपी, मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना में सात एलपीजी सिलिंडर के साथ एक आरोपी तथा मोतिहारी के छतौनी थाना में चार गैस सिलिंडर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सीवान के मुफस्सिल और कटिहार जिले के सहायक थाना में गैस सिलिंडर की जमाखोरी के मामले में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। सभी मामलों एफआईआर दर्ज करने के बाद आगे की जांच जारी है। अन्य जिलों में भी गैस की जमाखोरी को लेकर छापेमारी निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें