फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक समरसता के लिए 'लव जिहाद' एक कैंसर की तरह, बिहार सरकार भी दे इसपर ध्यान : गिरिराज सिंह

Sat, 21 Nov 2020 06:07 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
गिरिराज सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में इन दिनों 'लव जिहाद' का मुद्दा काफी सुर्खियों में है। भाजपा इस पर कानून बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा शासित कुछ राज्यों में इस पर काम शुरू भी हो गया है। वहीं, अब इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने कहा, मेरा मानना है कि 'लव जिहाद' आज सामाजिक समरसता के लिए एक तरह से कैंसर हो गया है। अब कई राज्य इसके लिए कानून बनाने की मुहिम में लग गए हैं। बिहार को भी इसको सांप्रदायिकता का नाम न देकर सामाजिक समरसता के लिए लव जिहाद पर काम करने की जरूरत है। 
 


बता दें कि भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश में जहां लव जिहाद को लेकर कानून का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश भी जल्द इसे लेकर कानून लाने वाला है। हरियाणा, कर्नाटक के बाद अब भाजपा अपनी गठबंधन सरकार वाले राज्य बिहार में भी लव जिहाद कानून बनाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें