फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में लूट: बिहटा में दुकान खोल रहे ज्वेलर से जेवरातों का झोला लूटा, 1 करोड़ से ज्यादा के थे जेवर

Thu, 24 Nov 2022 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहटा में कन्हौली मार्ग पर गुरुवार सुबह बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने ज्वेलरी का झोला लिए दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को हथियार का डर दिखाकर एक करोड़ से ज्यादा कीमत की ज्वेलरी लूट ली।

विज्ञापन
बिहटा में लूट के बाद गुस्से में व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस जगह बिहार का इकलौता आईआईटी है और जहां राज्य सरकार बिहार का सबसे बड़ा बस अड्डा बनाने जा रही है, उससे कुछ ही किलोमीटर दूर बिहटा में कन्हौली मार्ग पर गुरुवार सुबह बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने ज्वेलरी का झोला लिए दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को हथियार का डर दिखाकर एक करोड़ से ज्यादा कीमत की ज्वेलरी लूट ली। लूट की यह वारदात सुबह करीब 11 बजे हुई। दिनदहाड़े लूट और घटना की सूचना के बाद पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर गुस्साए लोगों ने बिहटा-पटना मार्ग जाम कर हंगामा किया।

लूट की यह वारदात गुप्ता ज्वेलर्स के बाहर ही हुई। पीड़ित दुकानदार जितेंद्र कुमार के अनुसार, आज ग्राहकों को डिलीवरी देने के लिए थैले में 2 किलो जेवर लेकर घर से निकला था। जैसे ही दुकान पहुंचा, बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया। लूटे गए जेवरात की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है। बताया जा रहा है कि थैला लेकर सभी अपराधी मोटरसाइकिल से बिहटा की तरफ भाग निकले।

घटना के बाद आसपास के लोग वहां जमा हैं। सूचना मिलने के बावजूद बिहटा थाने की पुलिस देर से पहुंची तो लोगों ने उसे भी जमकर खरी-खोटी सुनाई और बिहटा-पटना मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दानापुर एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें