फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Kripal Yadav: बिहार में NDA उम्मीदवार राम कृपाल यादव पर जानलेवा हमला; अपराधियों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे

Sat, 01 Jun 2024 09:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : एनडीए के उम्मीदवार राम कृपाल यादव पर अपराधियों ने गोली चलाई है। कई लोगों के द्वारा रोड़े भी बरसाए गये हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  
 
विज्ञापन
राम कृपाल यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आठ सीटों में पटना के भी दो सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गये। लेकिन शाम होते ही पटना में एक बड़ी घटना हो गई, जिसमें पाटलिपुत्र सीट के एनडीए उम्मीदवार राम कृपाल यादव पर अपराधियों ने हमला कर दिया। अपराधियों ने उनपर और उनकी गाड़ी पर फायरिंग किया। रोड़े भी बरसाए, लेकिन लेकिन अच्छी बात यह रही कि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ, वह बाल-बाल बच गये। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव की है।

विज्ञापन


20 से 25 अपराधियों ने अचानक किया हमला 
घटना के संबंध में मसौढ़ी अनुमंडल के एसडीएम अमित कुमार पटेल ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के बाद पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ देर शाम मसौढ़ी अनुमंडल के तिनेरी गांव के ग्रामीणों से मिलने गए थे।  इसी क्रम में 20 से 25 लोगों ने उनपर अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों ने राम कृपाल यादव के गाड़ी पर पथराव करने लगे। इस दौरान अपराधियों के द्वारा उन पर गोली चलाने की भी बात कही जा रही है। इस क्रम में उनके साथ उनके काफिले में शामिल दो लोग चोटिल हो गए। राम कृपाल यादव पर गोली चलने की सूचना पर एसडीएम अमित कुमार पटेल ने बताया कि गोली चलाई जाने की सूचना मिली है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

हमला का कारण स्पष्ट नहीं 
घटना के कारण पूछे जाने पर एसडीएम अमित कुमार पटेल ने बताया कि फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसद रामकृपाल यादव के द्वारा मसौढ़ी थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस आवेदन के आधार पर लोगों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने के बाद मसौढ़ी डीएसपी नव वैभव, मसौढ़ी के थाना प्रभारी भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर मसौढ़ी थाना प्रभारी और डीएसपी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी फोन लगाने के बाद भी कोई भी पदाधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें