फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha : चुनाव ड्यूटी में जा रहे पुलिस वाहन ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, पुलिस वाहन में तोड़फोड़

Sun, 28 Apr 2024 08:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

Bihar : चुनाव ड्यूटी में जाने के क्रम में पुलिसकर्मियों से भरे स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके  पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना से भड़के लोगों ने उस गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव ड्यूटी में जा रहे पुलिस वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो लोग  गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर की है। स्थानीय लोगों ने आननफानन में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने पुलिस वाहन में जमकर तोड़फोड़ किया। घटना से भड़के लोगों ने  हाइवे को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाइवे पर दोनों तरफ से छोटी बड़ी गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गई। आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस वाहन में पुलिसकर्मी इलेक्शन ड्यूटी में किशनगंज से मधुबनी जा रहे थे। तभी ओवर ब्रिज के समीप फोरलेन पर पुलिस वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें