फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार लौटने वालों को नहीं देना होगा रेल का किराया, एक-एक हजार रुपये देगी सरकार: नीतीश कुमार

Mon, 04 May 2020 01:55 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य वापस लौटने वाले मजदूर और छात्रों के रेल टिकट का खर्चा उठाने का एलान किया है। साथ में नीतीश ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि हम केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हैं कि जिन्होंने हमारा सुझाव माना। हमने पहले ही कहा था कि ट्रेन से ही आने पर बाहर से फंसे लोगों की समस्या का समाधान हो सकता है। एक वीडियो संदेश में सीएम नीतीश ने साफ किया कि बाहर से आ रहे छात्रों को रेल का भाड़ा नहीं देना है बल्कि राज्य सरकार रेलवे को पैसा दे रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार लौटने वालों में से किसी को भी टिकट के पैसे नहीं देने होंगे। उनके लिए यहां एक क्वारंटीन केंद्र स्थापित किया गया है। सभी लोग 21 दिन क्वारंटीन रहेंगे उसके बाद उन्हें बिहार सरकार की तरफ से न्यूनतम एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति दिए जाएंगे। इस योजना के तहत राज्य में 19 लाख लोगों को पहले ही 1000 रुपये दिए जा चुके हैं।




नीतीश ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हम लोगों के हित में काम कर रहे हैं लेकिन लोगों की बयानबाजी के कारण मैंने सोचा कि मैं ही इस विषय में सभी को बता दूं। नीतीश ने कहा कि कोटा से आने वाले छात्रों से रेल की सुविधा शुरू की गई है और ये लगातार जारी भी है। नीतीश ने कहा कि हमारी सरकार का विश्वास काम करने में है न कि केवल बातें और आरोप-प्रत्यारोप में। सीएम ने बाहर से आ रहे लोगों से अपील की और कहा कि केंद्र सरकार ने जो गाइडलाइन बनाया है उसके तहत ही बाहर से फंसे लोग बिहार आएं।
विज्ञापन


बिहार में अब तक कोरोना के 503 मामले
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 503 तक पहुंच गई।  प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने कहा कि चार नए मामलों में कटिहार से एक, बक्सर से दो और कैमूर से एक मामला सामने आया। कटिहार जिले में 30 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई जबकि बक्सर जिले में एक 22 वर्षीय युवक और एक डेढ़ वर्षीय बच्ची में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। कैमूर जिले में 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया।

कुमार ने कहा कि राज्य में 117 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि चार मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 364 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। वहीं, अब तक राज्य में 27,738 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें