फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में सियासी उठापटक की संभावना, नीतीश सरकार से समर्थन वापस ले सकती है लोजपा

Sat, 15 Aug 2020 06:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शुक्रवार को बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के संकेत दिए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने यह निर्णय वरिष्ठ जदयू नेता ललन सिंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाने के बाद लिया है।

विज्ञापन


हालांकि यह समर्थन वापसी महज सांकेतिक मानी जा सकती है, क्योंकि 243 सदस्यों की बिहार विधानसभा में लोजपा के महज 2 विधायक हैं। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने  गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

सूत्रों का कहना है कि इस दौरान दोनों नेताओं के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान चिराग ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से उनके दल को खास तवज्जो नहीं दिए जाने का मुद्दा भी उठाया था। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश की सरकार के साथ बने रहने या पीछे हटने के मुद्दे पर फैसला करने के लिए चिराग ने शनिवार को पटना के लोजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


बता दें कि ललन सिंह ने हाल ही में पासवान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो कालिदास की तरह पेड़ की उसी शाखा को काट रहे हैं, जिस पर वह बैठे हैं। लोजपा का कहना है कि ललन सिंह ने इस कमेंट के जरिये पासवान के उस ट्वीट को निशाना बनाया है, जिसमें वे नीतीश कुमार समेत कई मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 टेस्ट में तेजी लाने की अपील करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा कर रहे हैं। एक लोजपा नेता ने कहा, ललन सिंह ने प्रधानमंत्री का अपमान किया है। इसके विरोध में हम नीतीश कुमार की सरकार से समर्थन वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें