फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बोले- नाग से भी खतरनाक हैं नेता

Mon, 29 Jun 2015 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मधेपुरा से सांसद व जन क्रांति मोर्चा के सुप्रीमो पप्पू यादव ने नेता को नाग से भी खतरनाक बताकर एक विवादित बयान दे दिया है। जहानाबाद में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे पप्पू यादव ने कहा कि नेताओं को सबक सिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन


नाग और नेता दोनों साथ-साथ मिल जाएं, तो नाग से बाद में नेता से पहले निपट लो। पप्पू ने नेताओं को खूब गालियां दी। पप्पू यादव ने कहा, ‘हर राजनेता नाग से भी ज्यादा खतरनाक होता है।

मेरा बस चले तो नेताओं को सबक सिखा दूं।’ पप्पू यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि नाग मिले तो छोड़ दो, लेकिन अगर नेता मिले तो उसकी गर्दन पर लात रख कर मार डालो। पप्पू यादव ने कहा नेताओं ने पूरे समाज को कमजोर करके रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें