फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटों को राजनीति में लाने के लिए परिवर्तन रैली'

Fri, 10 May 2013 06:08 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव की परिवर्तन रैली पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह रैली 'एस 2' से 'टी 2' में परिवर्तन के लिए है।
विज्ञापन


यहां नीतीश कुमार का 'एस 2' से मतलब लालू यादव के भाइयों साधु यादव और सुभाष यादव से है और 'टी 2' का मतलब लालू के बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप से है।

नीतीश ने यह बात लालू यादव के बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप को राजनीति में प्रमोट करने के चलते कही।

कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटों को राजनीति में उतार रहे हैं।

15 मई को होने वाली परिवर्तन रैली को लालू के बेटों का राजनीति में आगाज माना जा रहा है।

इस बात का अंदाजा राजद के पोस्टर्स, बिलबोर्ड्स और होर्डिंग्स में लगे तेजस्वी और बड़े बेटे तेज प्रताप के फोटो से भी लगाया जा सकता है।

इसे वंशवादी राजनीति बताते हुए नीतीश कुमार ने लालू यादव की आलोचना की। उन्होंने कहा कि रैली (परिवर्तन रैली) नेतृत्व में परिवर्तन के लिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें