मोदी की चाय के बाद आजकल सभी पार्टियां चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित कराने लगी हैं। लगता है राजनीतिक दलों ने चाय की राजनीति करना सीख लिया है।
बीजेपी की तर्ज पर चलते हुए आरजेडी ने मुजफ्फरपुर में 20 फरवरी से लालू चाय पार्टी शुरू करने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जनता से जुड़ने और सार्वजनिक चर्चा को प्रोत्साहित करने के लिए ये फैसला लिया गया है।
आरजेडी के राज्य प्रवक्ता इकबाल शामी ने बताया कि जो लोग इस चर्चा में भाग लेंगे उनको चाय के साथ बिस्किट भी दिए जाएंगे, और वो भी फ्री। फिलहाल ये चाय पार्टी चार जगहों पर की जाएगी।