फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमारा दूल्हा तो नीतीश, भाजपा का दूल्हा कहां है'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार फतह की जंग और तीखी होती जा रही है, जहानाबाद के मखदूमपुर में चुनावी रैली के दौरान राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव एक बार फिर शब्दों की मर्यादा लांघ गए। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए लालू ने उन्हें बधिया करने की बात कह डाली।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी एक रैली के दौरान लालू यादव प्रधानमंत्री के संबंध में इसी तरह का बयान दे चुके हैं। वहीं उन्होंने भाजपा में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि हमारा दूल्हा तो नीतीश कुमार हैं लेकिन भाजपा को अपना दूल्हा ही नहीं मिल रहा है जबकि पूरी बारात तैयार खड़ी है।

रैली के दौरान पूरे मूड में दिख रहे लालू यादव ने चुटीले अंदाज में विपक्षियों पर निशाना साधा। आरक्षण के मुद्दे पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री मोदी को लपटेते हुए कहा कि यह लोग आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

कहा, मेरे होते खत्म नहीं हो सकता आरक्षण

लेकिन मेरे होते हुए किसी की हिम्मत नहीं है जो आरक्षण खत्म कर सके, इनकी ईंट से ईंट बजा दी जाएंगी। हिम्मत है तो दिखाओ खत्म करके आरक्षण।

गुजरात दंगों के बहाने दोबारा मोदी को लपेटते हुए कहा कि, इन्हीं मोदी की वजह से पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को यह कहना पड़ा था कि तुमने राजधर्म का पालन नहीं किया, तुम्हारी वजह से हम जनता को क्या मुंह दिखाएंगे।

यही मोदी मुझे शैतान कहते हैं, अरे हम कहते हैं तुम ब्रह्म पिशाच हो। और भूत पिशाच को भगाना लालू अच्छी तरह जानता है। लालू ने एक एक कर भाजपा गठबंधन के सभी नेताओं पर निशाना साधा। एलजेपी नेता और सांसद चिराग पासवान को कहा कि वो बंबई से भागकर यहां आया है।
विज्ञापन

माइक वाले को बोले लालू, पटककर मार देंगे

उसकी दाल नहीं गलने देंगे। जिस मूसहर मांझी को हमने बड़ा नेता बनाया आज वो ही हमें आंख दिखाता है। लालू ने सुशील मोदी और राम विलास पासवान को भी नहीं बख्‍शा और उनकी जमकर आलोचना की।

इस दौरान एक बार माइक खराब हुआ तो लालू का पारा गर्म हो गया। हालांकि चुटीले अंदाज में ही माइक वाले को डांटते हुए बोले कि अगर दोबारा माइक खराब हुआ तो पटककर मार देंगे। लाउड स्पीकर वाले की तरफ मुक्का दिखाते हुए बोले कि इसका मुंह इधर करो।

लालू इस दौरान रह रहकर कई नेताओं की मिमिक्री भी करते दिखे। खासकर भाजपा द्वारा विजन डाक्यूमेंट पेश करने के दौरान रंगीन टीवी, लैपटॉप और स्कूटी देने की घोषणा का तो नकल उतारकर मजाक उड़ाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें