फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना किस्सा याद दिलाकर लालू ने मोदी पर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में जीत के रथ पर सवार होकर आत्मविश्वास से लबरेज दिख रहे राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव प्रधानमंत्री मोदी पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल फिलहाल सहिष्‍णुता के जिस मुद्दे पर पूरे देश में रार मची है उसी के बहाने लालू यादव ने एक पुराने किस्से को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर फिर हमला बोल दिया है।
विज्ञापन


सहिष्‍णुता के मुद्दे को पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के पितामह लालकृष्‍ण आड़वाणी की रथ यात्रा से जोड़ते हुए लालू ने कहा कि भाजपा 1990 में भी असहिष्‍णुता के रथ पर सवार थी और 2015 में भी। भाजपा का किरदार वही है कलाकार बदल गए हैं। दोनों बार बिहार में हमने इन्हें रोका। 1990 में भी बीजेपी असहिष्णुता के रथ पर सवार थी और 2015 में भी.भाजपा का किरदार वही हैं, कलाकार बदल गए हैं.दोनों बार बिहार में हमने इनको रोका — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 26, 2015
विज्ञापन


मोदी को भी इसके लपेटे में लेते हुए लालू ने कहा मोदी तब भी उस कैंपेन के मैनेजर थे और आज भी। बिहार में आड़वाणी का रथ रोककर उन्हें गिरफ्तार करने वाले लालू ने कहा ‌कित तब भी हमने उन्हें रोका था और आज भी बिहार में हमने इन्हें रोक दिया। मेरा सिद्धांत नहीं बदला जो कल था आज भी वही है।
विज्ञापन

क्या हुआ था 1990 में

असल में 1990 में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आड़वाणी ने राम मंदिर निर्माण के नाम पर पूरे देश में रथ यात्रा निकाली थी। गुजरात के सोमनाथ से इस रथ यात्रा की शुरूआत हुई थी।

जब रथ यात्रा बिहार पहुंची तो उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इसका यह कहकर विरोध किया था कि इससे साम्प्रदायिक वैमनस्य को बढ़ावा मिल सकता है। लालू ने रथ यात्रा आगे न बढ़ने देने की चेतावनी देकर आड़वाणी को वापस जाने के लिए कहा था, लेकिन आड़वाणी नहीं माने।

जिसके बाद लालू के आदेश पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। लालू आज भी रथ यात्रा के दौरान आड़वाणी को गिरफ्तार करने के लिए खुद की पीठ ठोकते रहे हैं। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। बताया जाता है उस रथ यात्रा के प्रबंधन का काम पर्दे के पीछे से नरेन्द्र मोदी ही देख रहे थे।

इसी बहाने लालू ने एक बार फिर मोदी पर इसको लेकर निशाना साध दिया है। लालू ने बिहार चुनाव में भाजपा को हराने को भी इसी से जोड़ते हुए कहा ‌कि भाजपा का रथ तब भी मैंने रोका था और आज भी। मोदी कल भी इस कैंपेन के मैनेजर थे और आज भी.बस मोदी का कद और पद बदल गया है.मेरा सिद्धांत वही है देखिये1990 का विडियो https://t.co/kf64Knmrc3 — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 26, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें