राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश राजद कार्यालय में रविवार को पार्टी के विधि प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा खाज-खुजली और दिनाय है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता विधान परिषद चुनाव के परिणामों को लेकर बेवजह उछल रहे हैं। वे भूल गए हैं कि उन्हें अगर 12 सीट मिली है, तो हमारे हिस्से में भी 10 सीटें आई हैं। साथ ही दो निर्दलीय भी जीते हैं।
भाजपा को जातीय जनगणना के मुद्दे पर घेरते हुए लालू ने कहा कि भाजपा जातीय गणना की रिपोर्ट का खुलासा करे, नहीं तो गद्दी छोड़े। उन्होंने कहा कि देश में 51 फीसदी लोग दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि 13 फीसदी लोग भीख मांगकर गुजारा करते हैं। 75 फीसदी लोगों की आमदनी पांच हजार से भी कम हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये सब लोग किस बिरादरी के हैं।