फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू को दोषी करार दिए जाने पर तेजस्वी बोले- फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

Sun, 24 Dec 2017 07:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
विज्ञापन
सीबीआई की रांची स्थित विशेष अदालत ने चारा घोटाले मामले में  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को दोषी करार दिया है। लालू यादव सहित अन्य 15 दोषियों को 3 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


स्पेशल सीबीआई जज शिवपाल सिंह ने यह फैसला सुनाया। फैसला सुनाने के बाद लालू यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है वह 3 जनवरी तक रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रहेंगे। उन्हें दोषी करार दिए जाने के बाद बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल ले जाया गया। 
 
लालू के दोषी करार दिए जाने के बाद प्रशंसकों में जहां गुस्सा और हताशा साफ-साफ देखा जा रहा है वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू के उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव ने कहा कि हम इस जजमेंट को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। हमने पहले ही चाइबासा मामले में हाईकोर्ट में अपील की है। जमानत की प्रक्रिया तभी शुरू होगी जब हाईकोर्ट खुलेगा। नीतीश कुमार और बीजेपी शुरू से ही लालू जी को बदनाम करने में और उनकी इमेज को खराब करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

  Will challenge judgement in HC. We have already appealed against conviction in Chaibasa treasury case in HC. Bail procedure would take place only after HC's opening. Nitish Kumar, BJP kept trying to malign Lalu Ji: Tejashwi Yadav on father Lalu Yadav's conviction in #FodderScam pic.twitter.com/qLVyl4ebMS — ANI (@ANI) December 23, 2017



बता दें कि घोटाले के वक्त लालू बिहार के मुख्यमंत्री थे। करीब 90 लाख रुपए के घोटाले में कोर्ट ने उन्हें यह सजा सुनाई है। वहीं इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा सहित सात लोगों को बरी कर दिया गया है।
  Ranchi's Special CBI Court  pronounces verdict, Lalu Prasad Yadav found guilty in #FodderScamVerdict pic.twitter.com/vI8SqKzeuy — ANI (@ANI) December 23, 2017


फैसला सुनाए जाने से पहले एक न्यूज चैनल से बातचीत में लालू ने कहा कि सबको न्याय मिल रहा है, मैं तो पिछड़ी जाति से हूं, मुझे न्याय मिलने की उम्मीद है। लालू ने कहा कि एक ही आदमी को कई केसों में फंसाया गया है। अपने अंदाज में उन्होंने कहा कि एक ही मुर्गी को नौ बार हलाल किया जा रहा है। 

फैसला आने से पहले लालू के बेटे तेजस्वी ने कहा कि हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और ये फैसला हमारे हक में आयेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2जी और आदर्श स्कैम में बीजेपी ने प्रोपगैंडा फैलाया था उसी तरह यह केस भी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें