फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर ताबड़तोड़ गोली मारी

Sat, 31 May 2025 06:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधेपुरा

सार

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना इलाके के लालपुर गांव में शनिवार दोपहर एक बीपीएससी शिक्षक रामटहल दास (37) को खुले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामटहल दास शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा हाई स्कूल में हिंदी के शिक्षक थे।
 
विज्ञापन
मृतक रामटहल दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शनिवार दोपहर एक बीपीएससी शिक्षक रामटहल दास (37) की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामटहल दास शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा हाई स्कूल में हिंदी विषय के शिक्षक थे। शनिवार को लगभग 12:30 बजे रामटहल दास अपने सहकर्मी रविरंजन कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों लालपुर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोली लगते ही रामटहल दास की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथी रविरंजन कुमार बचकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
विज्ञापन


परिवार ने ठाकुरबाड़ी के महंथ पर हत्या की साजिश का लगाया आरोप

मृतक के बड़े भाई बेचन यादव ने बताया कि रामटहल दास का विवाह करीब एक साल पहले हुआ था। परिजनों का शक है कि उनकी हत्या का पीछे ठाकुरबाड़ी के महंथ की साजिश हो सकती है, जो कथित तौर पर विवाह को लेकर नाराज चल रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। मधेपुरा के एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें