फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चाल हुई फेल! बेटे ने पिता से मांगी फिरौती, पुलिस ने 24 घंटे में खोला मामला

Fri, 19 Dec 2025 08:44 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर एक कथित अपहरण मामले का खुलासा किया गया। जांच में सामने आया कि युवक सुशील कुमार ने स्वयं अपने पिता से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
24 घंटे में पुलिस ने उजागर किया फर्जी अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र में एक कथित अपहरण मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि अपहरण हुआ ही नहीं था, बल्कि युवक ने स्वयं अपने पिता से फिरौती की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के दिघिया पंचायत स्थित विस्थापित झौरा गांव निवासी जीवछ मंडल का पुत्र सुशील कुमार 13 दिसंबर को घर से बेला सिंगार मोती जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद वह घर नहीं लौटा, जिससे परिजन चिंतित हो गए।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : भारत निर्वाचन आयोग घिर गया; विपक्ष को जीतन राम मांझी ने कैसे दे दी ताकत?

विज्ञापन


16 दिसंबर को जीवछ मंडल के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें दो लाख रुपये की फिरौती की मांग करते हुए बेटे की जान को खतरा बताया गया। इसके बाद 17 दिसंबर को अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होते ही CDPO राजू रंजन के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर 24 घंटे के भीतर सहरसा से युवक को बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने स्वयं फिरौती की साजिश रची थी।

निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें