फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अचानक कई घरों में लगी आग, जाम में फंसा रही दमकल की गाड़ी, देरी से पहुंचने के कारण सबकुछ खाक; लोग नाराज

Sat, 11 Jan 2025 02:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: अगर ओवरब्रिज का निर्माण हो गया होता तो आग से कई घर बच जाते, लेकिन पुल निर्माण विभाग की लेटलतीफी के कारण रेलवे फाटक पर दमकल की गाड़ी फंसी रही और उधर एक दर्जन से अधिक घर जलकर खाक हो गए। आइये जानते है पूरा मामला…
 
विज्ञापन
सारा सामान जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा में रेलवे समपार फाटक जहां शहर को दो भाग में बाट कर रखा है। वहीं कई आपातकालीन सेवाओं का लाभ भी लोगों को समय पर नहीं मिल पा रहा है। ताजा मामला शहर के गंगजला समपार फाटक का है। शुक्रवार की देर रात सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर में आधे दर्जन घर में आग लग गई।

विज्ञापन


जिसपर नियंत्रण के लिए शहरी क्षेत्र से अग्निशमन को बुलाया गया, लेकिन जितनी जल्दी में अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी निकली, वह जल्दबाजी गंगजला ढाला पर जाकर रुक गई। लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक दमकल की घंटी ओर सायरन बजती रही, लेकिन ट्रेन गुजरने के बाद उसे फाटक उठा कर जाने को दिया गया। तब तक कई घर और जानवर जलकर राख हो गए। लोगों ने कहा कि यदि समय पर जिला मुख्यालय से दमकल आ जाता तो राहत मिल सकती थी। मालूम हो कि जाम में पूर्व में कई लोगों की मौत हो चुकी है। 

बन रहा है लाइट ओवरब्रिज
कई महीनों से गंगजला समपार फाटक पर लाइट ओवरब्रिज बन रहा है। जिसे बीते दिसंबर माह में ही पूर्ण होने की बात कही गई थी, लेकिन अभी लाइट ओवरब्रिज पर छड़ ही बंधा जा रहा है। वहीं शहर के मध्य स्थित बंगाली बाजार समपार फाटक पर वर्षों से ओवरब्रिज की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। 23 जनवरी को इस मामले को लेकर पुल निर्माण विभाग द्वारा पटना उच्च न्यायालय में दायर एलपीए की सुनवाई डबल बेंच करेगी। लोगों को उम्मीद है कि अब निर्माण का रास्ता साफ होगा। 
विज्ञापन


आधे दर्जन से अधिक घर जलकर हो गया राख 
जिले के सौरबाजार प्रखंड के चंदौर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर दो में अचानक आग लगने से आधे दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। प्रखंड मुख्यालय के अग्निशमन गाड़ियों से आग पर काबू नहीं होने पर जिला मुख्यालय से दमकल को मंगवाया गया। अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने एक घंटे के करीब मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग में एक दर्जन बकरी, दो भैंस की झुलस कर मौत होने की बात सामने आ रही है। आग में करीब दो लाख से अधिक की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा हैं कि वार्ड दो निवासी कल्लू यादव और शाहिद यादव के घर में अचानक आग लग गई। जिसने देखते ही देखते हैं भयावह रूप ले लिया। जिसकी चपेट में आने से महेंद्र यादव, सहेन्द्र यादव, विपिन यादव, नेवालाल यादव सहित अन्य लोगों का घर, भैंस, बकरी, कपड़ा, बर्तन समेत लाखों की सामान जलकर राख हो गया। इधर, थानाध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि आधा दर्जन घर में अचानक आग लगी है। जिस आग को फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया। उन्होंने कहा कि आग में हुई क्षति का आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन काफी क्षति हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें