फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम-2025: सुपौल की पिपरा विधानसभा में बायपास, बाढ़ और विकास कार्यों पर छिड़ी खुली बहस

Sun, 31 Aug 2025 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Satta Ka Sangram 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अमर उजाला के कार्यक्रम ‘सत्ता का संग्राम-2025’ के तहत शनिवार को सुपौल जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र की जमीनी समस्याओं पर एक खुली चर्चा आयोजित की गई। जानें किस दल ने क्या कहा?
विज्ञापन
पिपरा विधानसभा सीट पर सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अमर उजाला के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘सत्ता का संग्राम-2025’ के तहत शनिवार को सुपौल जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को लेकर एक खुली चर्चा आयोजित की गई। इस दौरान में क्षेत्र के वर्तमान हालात, विकास योजनाओं की प्रगति और राजनीतिक वादों की हकीकत पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम में पिपरा से जदयू विधायक रामविलास कामत, पूर्व विधायक सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव यदुवंश कुमार यादव, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता, जनसुराज के जिला संयोजक ब्रजेश कुमार बैजू तथा अमर उजाला के सुपौल जिला प्रतिनिधि केशव कुमार ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

 
परिचर्चा में मुख्य रूप से पिपरा प्रखंड मुख्यालय में बस पड़ाव और बायपास निर्माण सहित किसनपुर में कोसी नदी से बाढ़ की स्थायी समस्या और उसके निदान के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान विधायक रामविलास कामत ने बताया कि 20 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं बायपास निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण भी किया है। जल्द ही इसका निर्माण शुरु होगा। फिलहाल डीपीआर बन कर तैयार है। बायपास निर्माण के साथ ही बस पड़ाव सहित अन्य कई समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। उन्होंने बस पड़ाव निर्माण के लिए निरंतर प्रयास के दावे किए। उन्होंने पिपरा के विनोवा मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए अपने प्रयासों को भी गिनाया। दावा किया कि मामला कोर्ट में रहने की वजह से वह मैदान के सौंदर्यीकरण का अपना वादा पूरा नहीं कर सके। हालांकि पूर्व विधायक सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि सब चुनावी बातें हैं। विधायक क्षेत्र के विकास के लिए संवेदनशील नहीं रहे हैं। अगर सार्थक प्रयास होता तो कोर्ट का बहाना नहीं बनाया जाता। बायपास का निर्माण पिपरा बाजार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन सीएम की घोषणा के सात माह बाद भी धरातल पर कुछ नहीं हुआ। अभी डीपीआर की बात हो रही है, चुनाव के बाद काम होगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

यह भी पढ़ें- Bihar Election : पहली बार तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा सुनकर भड़के; कह दीं ये बातें
विज्ञापन


 

बाढ़ और कटाव से विस्थापन का दर्द मैं जानता हूं
परिचर्चा के दौरान कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता ने कहा कि वह पिपरा विधानसभा अंतर्गत किसनपुर प्रखंड के ही मूल निवासी हैं। लेकिन बाढ़ और कटाव की वजह से विस्थापित होकर निर्मली विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जमीन सर्वे करा रही है। तटबंध के बीच जहां नदी की मुख्य धारा बह रही है, वहां लोगों को कहा जा रहा है कि अब उनकी जमीन सरकार की हो जाएगी। जबकि वह नियमित लगान भी जमा करा रहे हैं। विधायक ने कहा कि राजस्व महाअभियान के माध्यम से सरकार तमाम रैयतों को अपनी जमाबंदी और लगान रशीद सुधार कराने का मौका दे रही है। ऐसे दावे गलत हैं। कोसी के इलाके में लोग वास्तव में काफी परेशानी में जीवन बसर कर रहे हैं। लेकिन उनकी बेहतरी के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: हम का शक्ति प्रदर्शन, महागठबंधन पर बरसे मंत्री संतोष सुमन, कहा- पंचर हो चुका है टायर
 
अब हर पंचायत में सभा भवन बनाने की हो रही तैयारी
किसनपुर में एक भी सभा भवन नहीं रहने और पिपरा के गांधी क्लब का जीर्णोद्धार नहीं होने के सवाल पर विधायक ने कहा कि सरकार ने सभी पंचायतों में 50 लाख रुपये की लागत से विवाह भवन बनाने का निर्णय लिया है। किसनपुर और पिपरा में भी इसके तहत काम होगा। पिपरा नगर पंचायत में अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जल्द विस्तार हो, इसके लिए प्रयास जारी है। वहीं, शिक्षा और रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा सुधार की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट की दिशा में भी काम चल रहा है। इससे पूर्व राजद राष्ट्रीय महासचिव ने कोसी के सीपेज वाले इलाकों में मखाना खेती और इलाके में मखाना कारोबार को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। साथ ही रोजगार के विषय पर सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें