फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आधी रात जमीन पर कब्जे की सूचना मिली, मौके पर पहुंचे युवक को बदमाशों ने गोली मारी; हालत गंभीर

Tue, 02 Jun 2026 05:30 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा के नवहट्टा में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आधी रात को जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घायल युवक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के नवहट्टा में जमीन विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान नवहट्टा क्षेत्र संख्या-1 की जिला परिषद सदस्य रोजी खान के भाई मोहम्मद लाडला (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस (खोखे) बरामद किए हैं।

आधी रात को मिली थी जमीन पर कब्जे की सूचना

विज्ञापन

घायल मोहम्मद लाडला के बड़े भाई मोमेन खान ने बताया कि सोमवार रात करीब 2 बजे उनके भाई के मोबाइल पर सूचना मिली थी कि नगर पंचायत के मदरसा टोला स्थित उनकी चार कट्ठा जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मोहम्मद लाडला तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उनकी दाहिनी जांघ में जा लगी।

सदर अस्पताल से निजी क्लिनिक रेफर
गोली लगने के बाद मोहम्मद लाडला को तुरंत नवहट्टा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परिजनों को पुलिस ने रात करीब 3 बजे इस घटना की जानकारी दी। मंगलवार सुबह 5 बजे घायल को सहरसा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: राबड़ी आवास विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- सरकारी बंगला किसी की जागीर नहीं

गांव के ही लोगों पर आशंका, पुराना है विवाद
परिजनों के अनुसार, गांव के ही हेना खान और रूहला खान से उनकी चार कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

मामले की जांच में जुटी एफएसएल टीम
नवहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद किए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें